Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अयोध्या : छह करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम कराएगा दो कुंडों का कायाकल्प, महापौर ने किया शिलान्यास

महापौर ने शिलान्यास शिलान्यास किया

– 2.64 करोड़ रुपये की लागत से होगा दुर्गा कुंड का नवनिर्माण

-3.34 करोड़ की लागत से होगा अमृत जलाशय सुख सागर का निर्माण

अयोध्या, 30 दिसंबर(Udaipur Kiran) । नगर निगम छह करोड़ रुपये की लागत से नगर में दो प्रमुख तालाबों का कायाकल्प कराएगा। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने शिलान्यास किया और चौपाल लगाकर जनसुनवाई की। प्रकाश, पेयजल समेत कई समस्याओं का समाधान किया।

महापौर ने झलकारी बाई वार्ड स्थित अष्टभुजा देवी मंदिर कुशमाहा में 2.64 करोड़ रुपये की लागत से दुर्गा कुंड के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य छह माह में पूरा होना है। इस मौके पर पार्षद खुशीराम, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, रामकुमार, शोभाराम, त्रिभुवन, मनिंदर सिंह, गुड्डू यादव, अष्टभुजी मंदिर के महंत रोहित दास, योगेंद्र श्याम बहादुर सिंह, लक्ष्मण वर्मा मौजूद रहे।

लाला लाजपत राय वार्ड के बड़ा गद्दोपुर में अमृत-2 परियोजना के तहत अमृत जलाशय सुखसागर का शिलान्यास महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने का निर्देश दिया। यह कार्य नौ माह में पूरा होना है।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि सिल्ट हटाकर बांध का निर्माण, बाउंड्री वॉल, टो-वाल, दो घाट, पथ-वे, शौचालय, चेंजिंग रूम, पेयजल व्यवस्था, सेप्टिक टैंक, रिचार्ज पिट, स्ट्रीट लाइट, बेंच, उद्यान की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा भगवान शंकर की फौव्वारायुक्त प्रतिमा भी स्थापित होगी।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह, पार्षद राम तीर्थ, रमाशंकर निषाद, अपर आयुक्त भारत भार्गव, सहायक अभियंता भारत वर्मा, विशाल यादव आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *