Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

काशी–तमिल संगमम्-4 के स्वागत को अयोध्या तैयार, सीएम योगी के निर्देशन में तैयारियाँ तेज

काशी–तमिल संगमम् लोगों

-अयोध्या में 04 से 17 दिसम्बर तक आएंगे विशिष्ट अतिथि, परम्परागत सम्मान की होगी भव्य झलक

-डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने श्रीराम ऑडिटोरियम का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

-रामलला से लेकर कनक भवन तक अतिथियों का होगा विशेष दर्शन-भ्रमण कार्यक्रम

-योगी सरकार के विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे मेहमान, अयोध्या की नई छवि से होंगे रूबरू

अयोध्या, 02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संस्कृति समन्वय और आध्यात्मिक एकता को बढ़ावा देने वाले काशी–तमिल संगमम् 4 का आयोजन 2 से 17 दिसम्बर तक काशी में किया जा रहा है। इस महाआयोजन के तहत 4 से 17 दिसम्बर तक विभिन्न तिथियों 4, 6, 8, 10, 12, 14 और 16 दिसम्बर को विशिष्ट अतिथियों का आगमन एवं अयोध्या भ्रमण प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने मंगलवार को श्रीराम ऑडिटोरियम (अंतरराष्ट्रीय बस स्टेशन के पीछे) का निरीक्षण करते हुए तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित प्रशासनिक, पुलिस एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यक्रमों को उच्च स्तर पर, पूरी सुरक्षा और सहजता के साथ संपन्न कराना प्राथमिकता है। इसके लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस बल तथा विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है।

–अयोध्या की परम्परा अनुसार होगा भव्य स्वागत

विशिष्ट अतिथियों का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। आगमन के बाद अतिथि रामलला के दर्शन करेंगे, इसके बाद हनुमानगढ़ी, कनक भवन, तथा राम की पैड़ी जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसके उपरांत श्रीराम ऑडिटोरियम में आयोजित काशी–तमिल संगमम् 4 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे, जहाँ उत्तर और दक्षिण भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया जाएगा।

–सीएम योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों का भी करेंगे अवलोकन

अतिथि केवल धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में तेजी से हुए विकास कार्यों का भी अवलोकन करेंगे। नए स्वरूप में विकसित होती अयोध्या, अत्याधुनिक सुविधाएँ, सौंदर्यीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर बदलाव उनके भ्रमण का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेंगे।

–जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, तैयारियों में तेजी

निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंच व्यवस्था, बैठने की क्षमता, सुरक्षा, स्वागत व्यवस्था, यातायात योजना और विभागीय समन्वय पर विशेष बल देते हुए व्यवस्था को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *