Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

फतेहपुर स्टेशन पर बेबी फीडिंग पॉड का हुआ शुभारम्भ

बेबी फीडिंग पॉड

प्रयागराज, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । प्रयागराज मण्डल के अमृत भारत स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर आज शनिवार को बेबी फीडिंग पॉड (Baby Feeding Room) का शुभारम्भ किया गया।

जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यह सुविधा हिमालया केयर द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत प्रदान की गई है। इस आधुनिक सुविधा का उद्देश्य नवजात शिशुओं के साथ यात्रा करने वाली माताओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं निजता युक्त स्थान पर स्तनपान कराने हेतु एक सम्मानजनक एवं आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराना है।

–बेबी फीडिंग पॉड की विशेषताएंपीआरओ ने बताया कि यह कक्ष पूर्णतः आधुनिक सुविधाओं से लैस है। जिसमें दो सोफ़ा-बेड, पंखा, इक्ज़ॉस्ट फैन, बेबी के लिए लेटने की व्यवस्था तथा चेंजिंग रूम की सुविधा दी गई है। प्राइवेसी डोर लॉक सिस्टम के साथ यह पॉड माताओं को पूर्ण निजता प्रदान करता है। इसका निर्माण उच्च स्तर की स्वच्छता एवं हाइजीन मानकों के अनुरूप किया गया है। माताओं को इसमें सहज प्रवेश एवं आरामदायक वातावरण में शिशु की देखभाल करने की सुविधा उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज मण्डल के अंतर्गत यह सुविधा प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर एवं पनकीधाम स्टेशनों पर भी स्थापित की जा चुकी है, ताकि अधिक से अधिक महिला यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक एवं वाणिज्य निरीक्षक फतेहपुर महेंद्र कुमार गुप्ता तथा हिमालया कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *