Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

49वें श्री गंगा महोत्सव में 101 आचार्य करेंगे महापूजन : बालयोगी अरुणपुरी

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते बाल योगी चैतन्य पुरी

कानपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में आगामी 25 दिसंबर को श्री सिद्धनाथ धाम द्वितीय काशी जाजमऊ में संतों की स्मृति में 49वां विशाल एवं भव्य श्री गंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 101 वैदिक आचार्यों द्वारा मां गंगा का महापूजन, सवा-सवा कुंतल लीटर दूध, दही और चंदन से मां गंगा का महाअभिषेक और 1100 मीटर लंबी चुनरी भी मां गंगा को अर्पित की जाएगी। यह जानकारी मंगलवार को आयाेजक बालयोगी अरुणपुरी चैतन्यपुरी ने दी।

अखिल भारतीय मठ मंदिर समन्वय समिति एवं मां गंगा सेवा समिति के बाल योगी अरुण चैतन्यपुरी महाराज ने कैंट स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि जाजमऊ सिद्धनाथ मंदिर में 49वां भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें 101 वैदिक आचार्य द्वारा भव्य मां गंगा का महा पूजन संपन्न कराया जाएगा।

इसके अलावा विशिष्ट कलाकारों द्वारा मंचीय कार्यक्रम आरंभ होगा। साथ ही विशाल भंडारे का आरंभ होगा। कार्यक्रम में 21000 से अधिक आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। अयोध्या समेत अन्य धार्मिक स्थानों से सैकड़ों की संख्या में संत, महंतों, कथा-वाचकों का आना भी सुनिश्चित हुआ है तथा अनेकों जनप्रतिनिधियों सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन रहता है।

आगे उन्होंने कहा कि संत भीखाराम की जन्म जयंती और राकेश गिरी जी महाराज की स्मृति पर इस इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि राकेश गिरी जी महाराज और दलित समाज में जन्में संत भीखाराम सदैव ही हर वर्ग के लोगों के साथ जुड़कर समाज में इस तरह की छाप छोड़ी है कि लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। संत भीखाराम की समाधि भी वहीं बनी हुई है।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *