Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

वर्ग 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 26 दिसंबर 2025 तक प्रतिबंध

वर्ग 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 26 दिसंबर 2025 तक प्रतिबंध

पटना, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में अत्यधिक ठंड के कारण कम तापमान की स्थिति बनने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस.एम.ने जिला के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग-8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 26 दिसंबर 2025 तक प्रतिबंध लगाया है।

आदेश के अनुसार वर्ग-8 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियाँ पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 03:30 बजे के बीच संचालित की जा सकती है। विद्यालय प्रबंधन को निदेश दिया गया है कि वे जिला प्रशासन के आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निधारित करें।

इसके साथ ही प्री-बोर्ड, बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं, परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरभित दत्त

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *