बांदा की रेलवे पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, बीमार गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल

बांदा, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में जीआरपी पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की। पुलिस जवानाें ने रेलवे प्लेटफार्म पर एक गर्भवती महिला के अचानक बीमार हाेने पर अस्पताल पहुंचाया। समय पर मिली सहायता से महिला और गर्भस्थ शिशु दोनों सुरक्षित हैं।
जीआरपी थानाध्यक्ष शिवबाबू ने बताया कि गश्त के दाैरान रेलवे स्टेशन पर महिला की अचानक तबियत खराब हाे गई। हालत देखकर जीआरपी टीम तुरंत हरकत में आ गई। महिला कांस्टेबल बबली और कांस्टेबल प्रारूप ने महिला के पास पहुँचकर उसकी स्थिति का आकलन कर वाहन से अस्पताल पहुंचाया। समय पर मिली सहायता से महिला और गर्भस्थ शिशु दोनों सुरक्षित हैं। महिला का पति विकलांग हाेने के कारण महिला की मदद करने में सक्षम नहीं था।
जीआरपी पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करती है, बल्कि संकटकालीन परिस्थितियों में आम लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। थानाध्यक्ष शिवबाबू ने गुरुवार को अपनी टीम के इस मानवीय कार्य की सराहना की। यात्रियों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत बनाते हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह



