Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

बंगलादेश ने क्रूरता की सारी हदें की पार ,  हिन्दूओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे मोदी सरकार – शिवसेना

बंगलादेश ने क्रूरता की सारी हदें की पार ,  हिन्दूओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे मोदी सरकार - शिवसेना

जम्मू, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर ईकाई प्रमुख मनीश साहनी ने बंगलादेश मे हिन्दुओ के खिलाफ हिंसात्मक हमलों व नरसंहार की कड़ी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कडा सज्ञान लेने व हिन्दूओं की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने की मांग की है।

पार्टी प्रदेश मध्यवर्ती कार्यलय में पत्रकारों से विशेष बातचीत पर प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि बंगलादेश के कटरपंथियो ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी है। अगस्त 2024 में शेख हसीना के शासनकाल समाप्त होने के बाद से हिन्दुओ पर हिंसक हमले व अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे।

गत वीरवार बंगलादेश के मैमनसिंह जिले के भालुका में कटरपंथियो की उग्र भीड ने एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के शव को सड़क पर घसीटा और रोड डिवाइडर पर लटकाकर उसमें आग लगा दी। साहनी ने कहा कि कट्टरपंथियों का खौफनाक व घिनौना चेहरा न काबिले बर्दाश्त है।

पिछले एक साल में बांग्लादेश में हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की लगभग 2,200 घटनाएं हो चुकी है । साहनी ने कटरपंथीयों से हिन्दूओं पर हिंसक हमलों की प्रतिक्रिया की चेतावनी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कड़ा सज्ञान लेने व हिन्दूओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

—————

(Udaipur Kiran) / रमेश गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *