Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

हमसफर एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा करते बांग्लादेशी घुसपैठिया पकड़ाया, जीआरपी ने किया गिरफ्तार

हमसफर एक्सप्रेस फोटो

वाराणसी, 15 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । वाराणसी में कैंट स्टेशन पर बीती मंगलवार की रात सियालदाह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठिए हाकिम को टीटी ने जीआरपी के अधिकारी को सौंपा। पूछताछ में हाकिम ने अपना मूल स्थान बांग्लादेश का बेनपोल बताया तो जीआरपी अधिकारियों ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जीआरपी ने एटीएस, आइबी, रेलवे इंटेलिजेंस और एलआइयू को सूचना दी। बांग्लादेशी घुसपैठिए से सभी विभागों के अधिकारी बारी बारी पूछताछ कर रहे हैं।

रेलवे पुलिस के डीएसपी कुंवर प्रभात सिंह ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि हाकिम ने शुरुआती पूछताछ में कई सारी बातों को बताया है। 12 अक्टूबर को हाकिम ने मालगाड़ी के माध्यम से बंगलादेश के बेनोपोल स्टेशन से घुसपैठ की और हरदासपुर बार्डर से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। उसके बाद हाकिम को सियालदाह स्टेशन से 22317 हमसफर एक्सप्रेस मिली और वह उसमें बैठ करके दिल्ली जाने के लिए यात्रा कर रहा था, जब वाराणसी में टीटी ने उसे बिना टिकट पकड़ कर जीआरपी को सौंप दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *