Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बरेली बवाल : मौलाना तौकीर के करीबी का हमसफर बरात घर सील, चार्जिंग स्टेशन पर चला बुलडोजर

रजा चौक स्थित अवैध चार्जिंग स्टेशन पर बुलडोजर चलाकर ढहाती नगर निगम की टीम।
रजा चौक स्थित अवैध चार्जिंग स्टेशन पर बुलडोजर चलाकर ढहाती नगर निगम की टीम।

बरेली, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जुमे की नमाज के बाद हिंसा करने वालों पर पुलिस और जिला प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को बरेली विकास प्रधिकरण (बीडीए), नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमाें ने मौलाना तौकीर रजा के करीबी का बारात घर सील कर दिया है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बीडीए टीम ने शाहजहांपुर रोड स्थित नरियावल में बने हमसफर बरात घर को सील कर दिया। यह बरात घर मौलाना तौकीर रजा के करीबी सूफी टोला निवासी शराफत का है। अधिकारियों ने बताया कि भवन का निर्माण बिना अनुमति और मानकों के उल्लंघन में किया गया था। नोटिस चस्पा कर बरात घर को सील किया गया है।

इधर, नगर निगम की टीम ने प्रेम नगर क्षेत्र के रजा चौक सुर्खा बानखाना स्थित अवैध चार्जिंग स्टेशन को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। यह चार्जिंग स्टेशन चोरी की बिजली से संचालित हो रहा था और सपा पार्षद ऊमान रजा से जुड़ा था। बीडीए ने ऊमान रजा की कोहड़ा पीर इलाके स्थित सेनेटरी की दुकान पर भी ताला जड़ दिया, क्योंकि यह भी बिना अनुमति चल रही थी। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम और प्रेम नगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

एसपी सिटी ने बताया कि कानून व्यवस्था के मद्देनज़र कार्रवाई पूरी तरह शांति और कड़ी निगरानी में कराई गई। अवैध निर्माण और अवैध गतिविधियों पर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।————–

(Udaipur Kiran) / देश दीपक गंगवार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *