Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

राजभाषा हिंदी में कामकाज के लिए बरेका का रेल मंत्री राजभाषा शील्ड के लिए चयन

फोटो प्रतीक

वाराणसी, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) को राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड से संचालित रेल मंत्री राजभाषा शील्ड/ट्रॉफी तथा चल वैजयंती पुरस्कार योजना–आधार वर्ष 2024 के अंतर्गत बरेका को आदर्श उत्पादन इकाई के रूप में प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। शनिवार को यह जानकारी बरेका जनसम्पर्क कार्यालय ने दी। बताया गया कि बरेका को यह सम्मान वर्ष 2024 के दौरान हिंदी में किए गए उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्य के लिए प्रदान किया जा रहा है। इस पुरस्कार के अंतर्गत बरेका को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड के साथ 14,000 (चौदह हजार )रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यह पुरस्कार 26 दिसंबर को अपराह्न 3:30 बजे रेल भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित रेलवे बोर्ड राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रदान करेंगे। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बरेका महाप्रबंधक सोमेश कुमार ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है। यह सम्मान बरेका में राजभाषा हिंदी के सतत् प्रयोग, प्रोत्साहन एवं प्रभावी कार्यान्वयन का प्रत्यक्ष प्रमाण है तथा भविष्य में हिंदी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *