Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

भालू ने किया युवक पर जानलेवा हमला, रिम्स रेफर

गुमला, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । जिले के चैनपुर क्षेत्र में जंगली भालू के हमले की एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बरवे नगर के रहमत नगर निवासी शमशाद मियां (30) शौच के लिए घर से कुछ दूर गया था, तभी अचानक एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। घटना सोमवार देर रात की है।

शमशाद मियां ने भालू के हमले का जमकर विरोध किया और काफी देर तक जंगली जानवर के साथ संघर्ष करता रहा। काफी मेहनत और संघर्ष के बाद शमशाद मियां अपनी जान बचाने में सफल रहा। शमशाद मियां के शोर सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली और ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को भगाने की कोशिश की। ग्रामीणों के हो हल्ला के बाद भालू वहां से निकल गया, इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

भालू के हमले से शमशाद मियां को गंभीर चोट पहुंची है। बताया जा रहा है कि भालू ने शमशाद मियां का एक उंगली को काट दिया है। वहीं माथे पर भी गहरी चोट आई है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर स्थिति में घायल शमशाद मियां को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत गुमला रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गुमला से उसे मंगलवार को रांची रेफर किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *