Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

श्री राम कथा महोत्सव में श्री राम जानकी विवाह प्रसंग का मनोहारी वर्णन

व्हाइट हाउस मुरादाबाद में श्री राम कथा का श्रवण करते संत शिव कुमार शास्त्री।

हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव का पंचम दिवस

मुरादाबाद, 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के तत्वावधान में सोमवार को बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाउस में नवदिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के पंचम दिन श्री राम जानकी विवाह प्रसंग का वर्णन हुआ।

वृंदावन से पधारे प्रख्यात संत कथा वाचक शिवकुमार शास्त्री महाराज ने कथा को बहुत ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा प्रभु श्री राम जी की चरण रज को प्राप्त कर अहिल्या का उद्धार हुआ यह प्रभु श्री राम जी के चरणों का प्रताप है। उन्होंने कहा कि जो भी भगवान श्री राम के चरणों से स्नेह करता है उसका कल्याण संभव हो जाता है। श्री शास्त्री जी ने आगे कहा श्री राम व जानकी जी का विवाह, जीवात्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है यही हमारे मानव तन का भी एक मात्र लक्ष्य है। कथा के अंतर्गत उन्होंने लोगों को पर्यावरण के प्रति भी समाज को जागृत करते हुए कहा यह प्रकृति हमारी मां है इसी से हमारा जीवन गतिमान है।

पूजन पंडित राजीव शुक्ला ने विधि विधान से सम्पन्न कराया। मुख्य यजमान हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र देव शर्मा व धर्मपत्नी मनुस्मृति उपस्थित रहे।

हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल ने बताया कि नव दिवसीय राम कथा महोत्सव का विश्राम 2 जनवरी को श्री राम राज्याभिषेक के साथ होगा।

आरती के बाद महाप्रसाद वितरित हुआ। नि:शुल्क चरण पादुका सेवा कल्याणी दरबार द्वारा की गई। कल्याणी दरबार के पंकज माथुर, टोनी सभरवाल, अनूप सोती, विनीश माथुर, संजय सिंह, हनी, मोहित, आशीष सिंह ने चरण पादुका में सेवा की।

इस अवसर पर हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र देव शर्मा, कोषाध्यक्ष मनुस्मृति, सचिव श्यामसुंदर गौड़, संयोजक प्रदीप शुक्ला, निमित जायसवाल, रजत शर्मा, आरके गंगवार, भारती भटनागर, मंजू शर्मा, अंजू गौड़, सुमन बिश्नोई, राधिका शर्मा, रेखा शुक्ला, अनीता शर्मा ओमेंद्र सिंह, सुशील शर्मा, रामरतन शर्मा, प्रदीप शर्मा, राजेश खंडेलवाल, विपिन कुमार मित्तल आदि उपस्थित रही।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *