Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

बेरमो विधायक ने किया 71 लाख की योजनाओं का शिलान्यास

Photo

बोकारो, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने डीएमएफटी फंड से स्वीकृत लगभग 71 लाख रुपये की दो विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

उन्होंने पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय संडे बाजार में 47 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चार कमरे और जरीडीह बाजार स्थित बेरमो प्राथमिक विद्यालय मकतब में 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो कमरे और शौचालय का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक ने संडे बाजार विद्यालय की मरम्मती सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भी राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में मुखिया कंचन देवी, राकोमयू के सुबोध सिंह पवार, पम्मी सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, बबलू भगत, मो. अरशद, प्रदीप साव, शिवनारायण गोप, मो. आरिफ, संजय सिंह, अरुण सिंह, महताब सरवर, राजेश पासवान, तापस राय, पंकज सिंह, शहजादी बानो, अकरम, अब्दुल कुदूस, रमजान अली सहित अनेक ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / अनिल कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *