पीपीपी मोड पर 4 मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन 23 को धार में

धार, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के धार में 23 दिसंबर को प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में होने वाले आयोजन के लिए शुक्रवार को धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने कार्यक्रम स्थल प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज धार मैदान का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं, सुरक्षा एवं समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी जी तथा प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार चिकित्सा सुविधाओं का तेज गति से विस्तार कर रही है। 23 दिसंबर को पीपीपी मोड पर 4 मेडिकल कॉलेज धार, बैतूल, कटनी, पन्ना में 4 मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन होगा।
—————
(Udaipur Kiran) / Gyanendra Tripathi



