Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

दिल्ली हाट-2025 ‘वाइब्रेंट इंडिया मीट’ में बीएचयू को मिला प्रथम पुरस्कार

पुरस्कार के साथ डॉ. समरेन्द्र कुमार सिंह

—विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने दिया था आमंत्रण

वाराणसी,17 ​अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय को दिल्ली हाट-2025 ‘वाइब्रेंट इंडिया मीट’ में प्रथम पुरस्कार मिला है। इस कार्यक्रम में बीएचयू का प्रतिनिधित्व स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के सहायक प्राध्यापक डॉ. समरेन्द्र कुमार सिंह ने किया। प्रस्तुति की गुणवत्ता और विषयवस्तु के आधार पर बीएचयू को उच्च शिक्षा संस्थानों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में बीएचयू को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भागीदारी के लिए आमंत्रित किया था। शुक्रवार को यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि एन.एन.एस. मीडिया समूह ने पी.एस.ई. डेवलप्मेंट एंड एचिवमेंट के संयुक्त तत्वाधान में दिल्ली हाट में “वाइब्रेंट इंडिया मीट – 2025” का आयोजन 11-13 अक्टूबर तक किया था। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की भागीदारी की योजना एवं रूपरेखा तैयार करने के लिए पूर्व में एक समिति का गठन किया गया था, जिसकी अध्यक्षता बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एस. एन. शंखवार ने की। समिति में प्रो. आशीष बजपेयी (निदेशक, प्रबंधन संस्थान), प्रो. यू. पी. सिंह (निदेशक, कृषि विज्ञान संस्थान) तथा डॉ. समरेन्द्र कुमार सिंह (स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी) सदस्य के रूप में एवं विज्ञान संस्थान के उप कुलसचिव डॉ. पुष्यमित्र त्रिवेदी समिति के सचिव के रूप में शामिल थे। समिति द्वारा तैयार की गई अंतिम रूपरेखा में बीएचयू की राष्ट्रीय अनुसंधान एवं संसाधन सशक्तीकरण से जुड़ी उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया। प्रस्तुति में राष्ट्रीय वृद्धावस्था केंद्र, केंद्रीय अन्वेषण केंद्र, साथी, अटल इन्क्यूबेशन सेंटर तथा बायोनेस्ट जैसी संस्थाओं की उपलब्धियों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। इसके साथ ही, कृषि एवं पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्रों में विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *