Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

मानव तस्करी पर भूमिका विहार ने चलाया जागरूकता अभियान

जागरूकता अभियान

कटिहार, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भूमिका विहार ने कटिहार के एक निजी होटल में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में अभिलाषा परिवार संस्था ने स्थानीय आयोजक की भूमिका निभाई।

कार्यशाला में सीमांचल क्षेत्र के कटिहार, पूर्णिया, अररिया एवं किशनगंज जिलों से लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें स्थानीय संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं दुर्गा जत्था की किशोरियाँ प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी, डिजिटल माध्यमों से तस्करी, एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के दुरुपयोग, तथा इसके बच्चों एवं युवाओं के जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर गंभीर चर्चा करना था।

कार्यक्रम में बाल अधिकार विशेषज्ञ सुनील कुमार , डालसा सचिव कमलेश कुमार , एडीसीपी रवि शंकर तिवारी, डीपीओ (शिक्षा विभाग) रवि रंजन, एसपी कार्यालय से इंस्पेक्टर एमडी सैयद आलम, जिला पंचायती राज अधिकारी मित्तल कुमार, और जिला पार्षद रश्मि सिंह ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर खुशबू और नंदनी को उनके समाज में रोल मॉडल बनने तथा परिवार की पहली स्नातक होने के लिए दस हज़ार रूपये का प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि समुदाय, संस्थाएँ और प्रशासन मिलकर बच्चों एवं युवाओं को तस्करी और डिजिटल शोषण से सुरक्षित रखने हेतु निरंतर प्रयास करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *