Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रांची में शुरू हुआ भुंगरू एक्वा लाइन जल संचयन प्रोजेक्ट, गांवों में मिलेगा साफ पानी

कार्यक्रम का शुभारंभ करते डीसी मंजूनाथ भजन्‍त्री समेत अन्‍य

रांची, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।

रांची जिला में पानी बचाने और गांवों को साफ पानी देने की एक नई पहल शुरू हुई है। सोमवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने भुंगरू एक्वा लाइन जल संचयन प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया।

इस प्रोजेक्ट के तहत बारिश के पानी को इकट्ठा किया जाएगा, ताकि भूजल का स्तर बढ़े और गांवों में पीने का साफ पानी आसानी से मिल सके।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, जल विभाग के कर्मचारी, गांव के प्रधान और कई स्थानीय लोग शामिल हुए। उपायुक्त ने कहा कि पानी ही जीवन है. यह प्रोजेक्ट न सिर्फ पानी बचाने में मदद करेगा, बल्कि गांवों की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण दोनों को मजबूत बनाएगा। हमारा प्रशासन जल संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि अब हमें नशा, कुप्रथाओं और पर्यावरण के नुकसान जैसे “नए अंग्रेजों” से भी लड़ना होगा। भुंगरू प्रोजेक्ट इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। उपायुक्त ने इस योजना को लागू करने में जुड़े जल एवं स्वच्छता मिशन, पीएचईडी और एनजीओ टीमों की सराहना की और कहा कि हर तीन महीने में प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *