Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

एनसीबी और सिमडेगा पुलिस की बड़ी करवाई, तीन करोड़ के गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

प्रेस वार्ता की तस्वीर

सिमडेगा, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । ओडिसा से सिमडेगा के रास्ते भारी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही थी। एनसीबी और सिमडेगा पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी करवाई करते हुए तीन करोड़ रुपये मूल्य की साढ़े चार सौ किलो गांजा जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

एनसीबी के बिहार झारखंड जोनल डायरेक्टर अभिषेक आनंद और एसपी सिमडेगा एम अर्शी ने संयुक्त रूप से बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि ओडिसा से सिमडेगा के रास्ते भारी मात्रा में गांजे की खेप बिहार के तरफ जाने की सूचना मिली थी।

इस सूचना पर करवाई करते हुए एनसीबी और सिमडेगा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाते हुए कोलेबिरा थाना क्षेत्र के छगरबंधा के पास एनएच 143 पर हरियाणा नंबर की एक ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के एक गुप्त केबिन से 85 पैकेट में 441 किलो गांजा बरामद किया गया। गांजा को जब्त करते हुए गांजा लेकर जा रहे ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया।

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर ने जब्त किए गए गांजा का अनुमानित मूल्य लगभग तीन करोड़ रुपये बताया। एसपी ने कहा कि गांजा की कीमत छोटे स्तर पर ज्यादा महंगी हो जाती है। एनसीबी ने कहा कि गांजा और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार करवाई की जा रही है।

बताया गया कि गांजा बिहार और यूपी ले जाया जा रहा था। बिहार में अभी चुनाव होने वाले हैं। बिहार में शराब बंदी है। ऐसे में नशे के वैकल्पिक रूप में गांजा बिहार में चुनाव को प्रभावित कर सकता था। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन नशे के सौदागरों की सारी योजनाओं को नाकाम करते हुए एनसीबी और सिमडेगा पुलिस ने नशे के खिलाफ ये बड़ी करवाई की है।

नशा शराब का हो, गांजा का हो या किसी और मादक पदार्थ का। नशे का हरेक सामान एक ऐसा जहर है। जो घर परिवार, जमीन जायजाद सबकुछ तबाह करते हुए व्यक्ति की जान ले लेता है। इसलिए किसी भी नशे से दूर रहें और अपना जीवन खुशियों से भरें।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *