Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कानपुर सेंट्रल पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो चरस के साथ महिला-पुरुष गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में चरस तस्कर

कानपुर, 30 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । अंतरराष्ट्रीय मादक तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मंगलवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से 10 किलोग्राम चरस के साथ एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। चरस की कीमत करीब करोड़ रुपये आंकी गयी है।

आरपीएफ पोस्ट कमांडर इंस्पेक्टर एसएन पाटीदार ने बताया कि उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ निरीक्षक अतुल कुमार व अनुराग पटेल द्वारा सूचना मिली कि किसी गाड़ी से एक महिला तथा पुरुष द्वारा मादक पदार्थ लेकर तस्करी करने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ स्टाफ व एनसीबी टीम के साथ संयुक्त रूप से कानपुर सेंट्रल स्टेशन के कैंट साइड निकास द्वार पर आने जाने वाले यात्रियों पर गुप्त निगरानी करने लगे। इसी दौरान एक महिला और एक पुरुष संदिग्ध प्रतीत हुए, शक होने पर दोनों को रोककर एनसीबी टीम के साथ उनसे संयुक्त रूप से पूछताछ की तो दोनों घबरा गए और गोल मोल बातें करने लगे।

शक होने पर दोनों से गहनता से पूछताछ कर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से पिट्ठू बैग बरामद हुआ जिसमें 500 ग्राम के 20 पैकेट कुल 10 किलो मादक पदार्थ (चरस) बरामद हुआ। युवक ने अपना नाम राम पुकार बताया जो पर्सा नेपाल का रहने वाला है। जबकि महिला की पहचान बेतिया (बिहार) निवासी राजमती देवी के रूप में हुई।

इस पर एनसीबी द्वारा दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस चरस की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। अब विभाग दोनों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ कर रहा है। जल्द ही दोनों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *