Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लोड़ 21 हाईवा जब्‍त

जप्त बालू लदा हाईवा

दुमका, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । अवैध खनन भंडारण और परिवहन को लेकर डीसी अभिजीत सिन्हा पूरी तरह से सख्त हैं। जिले में किसी भी कीमत पर अवैध कारोबार नहीं हो इसको लेकर पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया है। डीसी के निर्देश पर गुरुवार की रात नवपहाड़ मोड़ के पास कृपा लाइन होटल शिकारीपाड़ा के समीप खनन टास्क फोर्स का नेतृत्व कर रहे डीटीओ और सीओ की ओर से छापेमारी कर वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में 21 हाईवा को अवैध बालू ले जाते पकड़ा गया था। सभी वाहनों को बालू सहित जब्‍त करते हुए थाने को सौंप दिया गया है। इसकी सूचना डीएमओ को दी गई। इसपर उन्होंने अविलंब कार्रवाई करते हुऐ वाहनों की जांच की और अवैध पाए जाने पर वाहन चालक मालिक सहित इस कार्य में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई। साथ ही अवैध कारोबारी को अविलंब चिन्हित करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया।

अवैध कारोबारी पर होगी कानूनी कार्रवाईः डीएमओ

डीएमओ आनंद कुमार ने शुक्रवार को कहा कि अवैध खनन, भंडारण और परिवहन को लेकर उपायुक्त की ओर से दिए गए निर्देश पर जिले में अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन पर पूरी तरह से विभाग पैनी नजर बनाए हुए हैं। किसी भी कीमत पर जिले में अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा और ऐसा करने वाले अवैध कारोबारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण, परिवहन के रोकथाम को लेकर वाहनों की नियमित जांच की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *