Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बीएचयू के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव, प्रो. संदीप पोखरिया मुख्य आरक्षाधिकारी नियुक्त

प्रतीक

—शिक्षकों को वर्तमान शैक्षणिक दायित्वों के अतिरिक्त प्रशासनिक एवं अकादमिक दायित्व भी सौंपा गया

वाराणसी, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के प्रशासनिक ढांचे में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने व्यापक बदलाव करते हुए कई शिक्षकों को महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं अकादमिक दायित्व सौंपे हैं। इस क्रम में प्रो. संदीप पोखरिया (रसायन विज्ञान विभाग, महिला महाविद्यालय) को विश्वविद्यालय का नया मुख्य आरक्षाधिकारी (चीफ प्रॉक्टर) नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 31 दिसम्बर 2027 तक प्रभावी रहेगा।

कुलपति ने भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. रंजन कुमार सिंह को विश्वविद्यालय का नया छात्र अधिष्ठाता (डीन आफ स्टूडेंट) नियुक्त किया है। वे प्रो. एके नेमा का स्थान लेंगे, जिनके पास यह पदभार अब तक था। प्रो. रंजन का कार्यकाल 31 दिसम्बर 2027 तक मान्य होगा। गुरूवार शाम को यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क कार्यालय ने दी।

उन्होंने बताया कि कुलपति ने प्रो. बी.एम.एन. कुमार (बी. फार्मा), राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, बरकच्छा, मिर्जापुर का आचार्य प्रभारी बनाया है। प्रो. अंचल श्रीवास्तव, भौतिकी विभाग आचार्य प्रभारी, विश्वविद्यालय निर्माण विभाग, प्रो. सरफराज आलम, भूगोल विभाग, आचार्य प्रभारी, सफ़ाई एवं सहायक सेवाएं (एसएसएस) एवं उद्यान विशेषज्ञ इकाई (हॉर्टीकल्चरिस्ट यूनिट) बनाया गया है। इसी क्रम में डॉ. कल्याण बर्मन, उद्यानिकी विभाग, सह-समन्वयक, उद्यान विशेषज्ञ इकाई (हॉर्टीकल्चरिस्ट यूनिट),प्रो. पतंजलि मिश्र, वेद विभाग, मानित निदेशक, मालवीय भवन, प्रो. एन.पी. भट्टाराई, वेद विभाग, मानित सह-निदेशक, मालवीय भवन, प्रो. शार्दिन्दु के. तिवारी, संस्कृत विभाग, समन्वयक, भारत अध्ययन केन्द्र, प्रो. अमित गौतम, प्रबंध अध्ययन संस्थान, समन्वयक, प्लेसमेंट सेल एवं इंटर्नशिप सेल, प्रो. राजेश कुमार, रसायन विज्ञान विभाग, समन्वयक, संगणक केन्द्र (कम्प्यूटर सेंटर), प्रो. विनय पांडेय, ज्योतिष विभाग समन्वयक, वैदिक विज्ञान केन्द्र, प्रो. ए.के. नेमा, प्रक्षेत्र अभियांत्रिकी विभाग, महासचिव, विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद, प्रो. ब्रजभूषण ओझा, व्याकरण विभाग, मानित प्रबंधक, श्री विश्वनाथ मंदिर, बीएचयू बनाए गए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *