Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

मणिपुर के चुराचांदपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 16 आईईडी बरामद

मणिपुर में बरामद 16 परित्यक्त आईईडी की तस्वीर।

चुराचांदपुर (मणिपुर), 19 (Udaipur Kiran) । मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 परित्यक्त इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद की हैं। ये आईईडी एएनएफओ (पेस्ट टाइप) की बताई जा रही हैं, जिन्हें चुराचांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांगवाई इलाके में लुंगदेईफाई लेइनॉम गांव जंक्शन से बरामद किया गया।

सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को बताया कि इलाके में चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान इन विस्फोटकों का पता चला। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया।

बम निरोधक दस्ते ने सभी 16 आईईडी को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से किसी भी संभावित जानमाल के नुकसान को टाल दिया गया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी बढ़ा दी गई है।

———-

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *