Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

Bigg Boss 20: टॉप कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, इन फीमेल कंटेस्टेंट्स का हो सकता है एविक्शन

उदयपुर, 24 नवंबर: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में गेम काफी तेजी से बदल रहा है। हर कंटेस्टेंट जीतने के लिए पूरी जी-जान लगा रहा है, लेकिन फिनाले तक सिर्फ पांच ही पहुंच पाएंगे। फैंस भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सपोर्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर आज ही फिनाले हो जाए, तो टॉप 5 में कौन होगा और कौन बाहर हो जाएगा? बिग बॉस से जुड़ी खबरें लीक करने वाले एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने इसी सवाल का जवाब देने की कोशिश की है। आइए डालते हैं इस हफ्ते के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स पर एक नजर।

किसका हो सकता है एविक्शन?

बिग बॉस से जुड़ी एक हालिया पोस्ट के मुताबिक, पब्लिक वोटिंग से चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं, जिससे पता चलता है कि दर्शकों से किसे कितना सपोर्ट मिल रहा है। हालिया नॉमिनेशन के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि इस हफ्ते माही विज या फिर आम्रपाली दुबे घर से बेघर हो सकती हैं। दिलचस्प बात यह है कि माही विज फिलहाल टॉप 10 की लिस्ट में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर हैं, जबकि भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे उनसे एक पायदान ऊपर 9वें नंबर पर हैं।

टॉप 5 से बाहर रहे ये कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 20 की शुरुआत से ही यंग डीएसए सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वह फिलहाल 8वें नंबर पर हैं। उदिति सिंह ने 7वां स्थान हासिल किया है, जबकि लव गिल 6वें नंबर पर हैं। बिग बॉस 20 के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में शुमार हो चुके गुल्लू टॉप 10 लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, जो कनिका मान से ठीक नीचे हैं। अब बात करते हैं टॉप 3 कंटेस्टेंट्स की। इस लिस्ट में अरिशफा, स्काउट और काजी टॉप 3 में शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने पिछले कुछ हफ्तों में काफी नाम कमाया है, लेकिन यह अंदाजा लगाना अभी भी मुश्किल है कि विनर कौन बनेगा।

सामने आए टॉप 3 कंटेस्टेंट्स

टॉप तीन रैंकिंग की बात करें तो काजी तौकीर पहले नंबर पर काबिज हैं, जबकि स्काउट ओपी दूसरे नंबर पर हैं। अरिशफा खान ने टॉप 10 लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसका मतलब यह है कि अगर आज फिनाले होता है, तो काजी, स्काउट, अरिशफा, गुल्लू और कनिका टॉप 5 में अपनी जगह बनाएंगे। जनता के मूड की बात करें तो कनिका और काजी तौकीर को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। काजी ने बिना किसी बड़े विवाद के बिग बॉस के घर में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है, वहीं लोग कनिका की तुलना शो के पुराने मजबूत खिलाड़ियों से कर रहे हैं।

Bigg Boss 20: टॉप कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, इन फीमेल कंटेस्टेंट्स का हो सकता है एविक्शन

Share