Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

बिहार फाउंड्री के कर्मी ने कंपनी को लगाया 1.90 करोड़ का चूना

बिहार फाउंड्री

रामगढ़, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रामगढ़ शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थापित बिहार फाउंड्री कंपनी को उसके ही कर्मचारी ने 1.90 करोड़ का चूना लगा दिया। इस मामले की जानकारी जब कंपनी के वरीय पदाधिकारी को लगी, तब तक काफी देर हो चुकी थी। कंपनी के कर्मचारी बंटी कुमार ने आराध्या ट्रेडर्स के साथ मिलकर इतना बड़ा घोटाला किया है।

इस मामले में कंपनी के जनरल मैनेजर एडमिनिस्ट्रेशन सिंधुराज सिंह ने रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मंगलवार को रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कंपनी के कर्मचारी बंटी कुमार, कुजू के डटमा मोड़ की कंपनी आराध्या ट्रेडर्स के मालिक और पार्टनर तथा आराध्या ट्रेडर्स को लेकर कोऑर्डिनेट कर रहे सिंकु खान को अभियुक्त बनाया गया है।

कंपनी के जीएम ने पुलिस को बताया कि अपने पद का लाभ उठाते हुए कर्मचारी बंटी कुमार ने आराध्या ट्रेडर्स को लाभ पहुंचाने का काम किया। कर्मचारी ने उच्च श्रेणी के लौह अयस्क पेलेट्स की चोरी को सुविधाजनक बनाने के लिए आराध्या ट्रेडर्स के साथ आपराधिक साजिश रची। उसने जानबूझकर इस उच्च मूल्य वाली सामग्री को निम्न-श्रेणी की सामग्री के रूप में गलत तरीके से वर्गीकृत किया। ताकि कंपनी को धोखा दिया जा सके और बाहरी पक्षों को बाजार मूल्य के एक अंश पर अधिक लागत वाली सामग्री प्राप्त कराई जा सके। कंपनी की अंदरूनी जांच में यह पता चला कि निरंतर इस प्रक्रिया के कारण बीएफसीएल को लगभग 1.90 करोड़ रुपये का भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। साथ ही प्रतिष्ठा को भी भारी क्षति पहुंची है।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *