Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की बीएचयू में मौत

प्रतीकात्मक फोटो

मीरजापुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर–रामपुर संपर्क मार्ग पर सोमवार रात हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। गोविंदपुर गांव के तिराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 19 वर्षीय बाइक सवार गोलू ने मंगलवार सुबह ट्रामा सेंटर बीएचयू, वाराणसी में दम तोड़ दिया।

गोलू चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नदेसर, नियामताबाद का निवासी था। वह सोमवार की शाम बाइक से अदलहाट थाना क्षेत्र के धोबही गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान गोविंदपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को सीएचसी जमालपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनाें में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *