Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक गंभीर, बालक घायल

प्रतीकात्मक फोटो

मीरजापुर, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर रतेह गांव स्थित शिव फिलिंग स्टेशन के पास रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर जा रही एक बालिका को बचाने के प्रयास में बाइक सवार युवक खड़े ट्रक से जा टकराया। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक पर पीछे बैठा बालक भी चोटिल हो गया।

जानकारी के अनुसार पथरही बरेज गांव निवासी 18 वर्षीय अतुल चौरसिया बाइक से अमहा मुड़ेल गांव निवासी 11 वर्षीय हरिओम, पुत्र देवता प्रसाद चौरसिया को लेकर पेट्रोल पंप जा रहा था। तभी अचानक सामने आई बालिका को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पंप पर खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी।

टक्कर में अतुल के सिर पर गंभीर चोटें आईं और हरिओम भी घायल हो गया। मौके पर ग्रामीणों ने एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। एंबुलेंस 108 के पायलट दिलीप यादव व ईएमटी आशीष घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मंडलीय अस्पताल और फिर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

ट्रामा सेंटर पहुंचे प्रधान पति अशफाक अहमद ने बताया कि बाइक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि बालक की स्थिति सामान्य है।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *