Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

भाजपा विधायक दल का सुक्खू सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, रोजगार को बनाया मुद्दा

विधानसभ परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेता।

धर्मशाला, 02 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विधानसभा शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन सत्र शुरू होने से पूर्व मंगलवार को विपक्ष के सदस्यों ने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सत्र शुरू होने से पूर्व सुबह ही विपक्षी सदस्य विपक्ष लॉन्ज से हाथों में बैनर लेकर सुक्खू सरकार के खिलाफ विधानसभा भवन के मुख्य गेट तक प्रदर्शन किया। इस दौरान सत्ता में आने पर कांग्रेस द्वारा किये गए वायदों के पूरा न होने को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही कहा था कि प्रदेश के युवाओं को पक्की नौकरी देंगे। हर साल एक लाख नौकरियां देने का प्रबंध किया जाएगा लेकिन नौकरी देने के नाम पर कुछ नहीं किया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री नौकरियां देने की बात करते रहे लेकिन कांग्रेस पार्टी का 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद अभी तक सरकार ने आउटसोर्स पर लगे हुए 10 हजार से अधिक नौजवानों को नौकरी से निकाल दिया है। कांग्रेस सरकार का 3 साल का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद भी नौकरियों की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। सरकार ने एक नई पॉलिसी शुरू करने की बात की है। 2 साल की नौकरी और उसके बाद फिर टेस्ट और उसमें पास होंगे तभी उन्हें नौकरी मिल पाएगी, ऐसी बातें कर सरकार युवाओं को गुमराह कर रही है। सरकार ना तो विधानसभा के अंदर नौकरियों को लेकर कोई स्पष्ट बात कर पा रहे हैं और ना ही विधानसभा के बाहर इस मसले को लेकर बात कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि नेताओं के और उनके बच्चों के नाम से इंटरव्यू से पहले पैसे मांगे जा रहे थे और लोगों से पैसे भी लिए, यह भ्रष्टाचार का खुला और नंगा नाच कांग्रेस के नेता युवाओं से कर रहे हैं। भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पुलिस भर्ती में जो बच्चे एग्जाम देने के लिए गए वहां पर बच्चों ने कहा कि वहां पर मास चीटिंग हुई सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिए गए। उन्होंने कहा कि नई सिरे से इंटरव्यू की प्रक्रिया होनी चाहिए थी। नौजवानों के लिए एक और हस्बैंड बनाने की बात की गई थी लेकिन उस मसले पर कुछ नहीं हो पाया ना तो रोजगार के लिए कोई काम हुआ ना ही स्वावलंबन पर कोई काम हो पाया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल का बेरोजगार पिछले 3 सालों से बेरोजगार हताश और निराशा है। हालत यह है की पक्की नौकरी देने की जगह कभी पशु मित्र कहीं वन मित्र तो कभी अलग-अलग मित्र भर्ती किया जा रहे हैं, जिससे युवाओं में निराशा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि बेरोजगारों के साथ बहुत बड़ी ठगी हुई है और भाजपा इस मसले को विधानसभा के अंदर और बाहर सभी जगह उठाएगी। हिमाचल में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो वह स्थाई रोजगार और नौकरी की व्यवस्था करेगी।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *