Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ में आज रात आठ बजे भाजपा विधायक दल की बैठक

भाजपा विधायक दल की बैठक फाइल फाेटाे

रायपुर 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की आज रविवार काे होने वाली है। बैठक मुख्यमंत्री निवास में रात 8 बजे हाेगी , जिसमें शीतकालीन सत्र की तैयारीयों पर चर्चा की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर इस बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में सभी विधायक शामिल हाेंगे। यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों, सरकार की प्राथमिकताओं और विपक्ष की रणनीति से निपटने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही सदन में सरकार के विधायी एजेंडे, जनहित से जुड़े प्रस्तावों और नीतिगत फैसलों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

—————

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *