Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

पृथ्वीराज चव्हाण के विवादित बयान को भाजपा ने बताया निंदनीय, कांग्रेस से की माफी की मांग

भाजपा प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।

संबित पात्रा ने कहा कि पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर यह दावा किया कि भारत पहले ही दिन हार गया, भारतीय वायुसेना को रोक दिया गया और भारतीय लड़ाकू विमान गिराए गए। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना एक किलोमीटर भी आगे नहीं बढ़ पाई।

मीडिया से बातचीत में। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने इन बयानों को देशद्रोही और सेना का मनोबल गिराने वाला बताया। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चव्हाण ने अपने बयान पर माफी मांगने से भी इनकार कर दिया है।

संबित पात्रा का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी ऐसे बयानों का समर्थन कर रही है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और भारतीय सेना की छवि खराब होती है। उन्होंने कहा कि जब संसद में शांति बिल 2025 पर चर्चा चल रही है, तब इस तरह के बयान देश के खिलाफ हैं।

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सामने आकर इस बयान के लिए माफी मांगें और अपना रुख स्पष्ट करें ।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कांग्रेस नेता चव्हाण ने न केवल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सवाल उठाए, बल्कि भारतीय वायुसेना की स्थिति पर भी हैरान करने वाले दावे किए। चव्हाण ने दावा किया था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पहले ही दिन भारत को शिकस्त झेलनी पड़ी थी और संघर्ष के दौरान भारतीय विमानों को मार गिराया गया था।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *