Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

18 वर्ष पूर्ण कर चुके हर युवा को मतदाता बनाने का भाजपा का लक्ष्य : प्रकाश पाल

बैठक के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व अन्य

कानपुर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा का लक्ष्य है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक युवा को मतदाता बनाया जाए। सभी भाजपा पदाधिकारी ध्यान दें कि 24 दिसंबर तक गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में शेष बचे एसआईआर फॉर्म बीएलओ के साथ समन्वय कर भरवाने का कार्य करें। साथ ही फॉर्म-6 के माध्यम से युवा वर्ग के लोगों के घर-घर जाकर उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। यह बातें शुक्रवार को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कही।

भारतीय जनता पार्टी कानपुर (भाजपा) बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय पार्टी मुख्यालय में आज क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की अध्यक्षता में क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय टोली की एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान तथा आगामी अटल स्मृति पखवाड़ा कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अटल स्मृति पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 25 दिसंबर को भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 20,845 बूथों पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि विधानसभा स्तर पर अटल स्मृति सम्मान कार्यक्रम आयोजित होंगे, जो 31 दिसंबर तक संपन्न होंगे। इन कार्यक्रमों में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश सरकार के मंत्री भी सहभागिता करेंगे।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि अटल स्मृति पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता दीपोत्सव, महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई सहित विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अटल स्मृति सम्मान कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता एवं सुनील तिवारी होंगे। वहीं वीर बाल दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित होने वाली संगोष्ठियों की जिम्मेदारी क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी एवं अजीत छाबड़ा को सौंपी गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एलईडी प्रसारण कार्यक्रम की व्यवस्था की जिम्मेदारी क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह, जितेंद्र सचान एवं हर्ष द्विवेदी को दी गई है।

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू,आलोक शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी, पवन पांडे, अमित प्रजापति, दिनेश मौर्या, रामू चंदेल, सरिता श्रीवास्तव,अर्शी सुल्तान, रश्मि श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *