Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता

भागलपुर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बांग्लादेश में कथित तौर पर हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार और हाल ही में दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में रविवार को भाजपा भागलपुर के कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन चौक पर विरोध मार्च निकालते हुए बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश प्रकट किया।,जिसका नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया।

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, लेकिन वहां की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है और प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठे आरोप लगाकर दीपचंद्र दास की निर्मम हत्या की गई। वहां की सरकार अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

भाजपा महामंत्री योगेश पांडे ने कहा की कट्टरपंथी भीड़ ने एक हिंदू फैक्ट्री मज़दूर को निर्ममता से पीट-पीटकर मार डाला, फिर उसके शव का जुलूस निकाला और आग के हवाले कर दिया। इससे भी ज़्यादा शर्मनाक है इस बर्बरता पर विपक्ष की चुप्पी जो खुद को सेकुलर कहते हैं हिंदुओं के पीड़ित होने पर उनके मुँह बंद हो जाते हैं, क्यूँकि सच बोलने से उनकी वोट बैंक नाराज़ हो सकती है।

भाजपा महामंत्री नितेश सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के कथित नरसंहार की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ इसके बावजूद अन्य देशों में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *