Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

रेल कनेक्टिविटी और शिक्षा पर भाजपा का फोकस : सांसद सुरेश कश्यप

पच्छाद को मिली विकास की सौगात, पीएमजीएसवाई से ₹7.63 करोड़ की सड़क से खुश ग्रामीण : सुरेश कश्यप

नाहन, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बजगा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी जनता के साथ साझा की।

सुरेश कश्यप ने बताया कि पच्छाद विधानसभा राजगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैर-जगास में ₹7.63 करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत पक्की सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि यह सड़क ग्रामीणों के जीवन को आसान बनाएगी तथा विकास को नई गति देगी।

सांसद सुरेश कश्यप ने जनता को यह भी बताया कि उन्होंने सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों पांवटा साहिब और काला अंब को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र सरकार की एक टीम द्वारा वर्ष 2022 में जगाधरी से पांवटा साहिब (62 किलोमीटर) के बीच नई रेलवे लाइन का प्रारंभिक सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है और इसकी विस्तृत रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंपी गई है।

इसके अतिरिक्त काला अंब और पांवटा साहिब के माध्यम से घनौली से देहरादून (216 किलोमीटर) तक प्रस्तावित रेलवे लाइन का भी सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2024 तक हिमाचल प्रदेश में कुल 255 किलोमीटर लंबाई की चार नई रेलवे लाइनें योजना, अनुमोदन अथवा निर्माण के विभिन्न चरणों में थीं, जो प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप ने ग्राम पंचायत बजगा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागल शिकोर में बच्चों के साथ संवाद किया तथा स्वेटर वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय से हुई है और आज उसी स्कूल में बच्चों के बीच आकर उन्हें विशेष गर्व और आत्मीयता का अनुभव हो रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *