Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी ने की सदस्यता अभियान और सांगठनिक चुनावों की समीक्षा

एयरपोर्ट की तस्वीर

रांची, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को रांची पहुंचे।

दोनों ने शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सांगठनिक चुनावों की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने सदस्यता अभियान और सांगठनिक चुनावों की भी समीक्षा की।

उल्‍लेखनीय है कि झारखंड के अधिकतर जिलों के पार्टी के मंडल स्‍तर का चुनाव हो चुका है। पार्टी की ओर से 14 दिसंबर तक सभी मंडल में चुनाव करा लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। समीक्षा के दौरान तरुण चुग और लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने जिला अध्यक्षों का चुनाव शीघ्र संपन्न करा लेने का निर्देश दिया।

बैठक के बाद लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व पिछले छह माह से चल रहा है। एक-एक स्टेज को पार करने के बाद उसकी समीक्षा की जाती है। उन्‍होंने बताया कि झारखंड में मंडल अध्यक्षों का चुनाव अपने अंतिम चरण में है। अब जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष तय करेंगे। पर, इसके लिए अभी टाइम बाउंड तय नहीं किया जा सकता।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा सहित अन्‍य नेता मौजूद थे।

दोनों नेता दिल्ली हूए रवाना

वहीं दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर पूछे गये सवाल पर चुग ने कहा कि राहुल गांधी मंदबुद्धि बालक हैं। भ्रम फैलाना, झूठ बोलना, विदेशी टूल किट का हिस्सा बनना, विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने का वे षडयंत्र करते हैं। इसी ईवीएम से कांग्रेस ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीता है। वे जहां जीतते हैं, वहां के ईवीएम पर सवाल नहीं करते, लेकिन जब हारते हैं, तो वे अनर्गल सवाल करने लगते हैं। वे केवल आईना साफ करते हैं, जबकि दाग उनके भीतर है। उनकी राष्ट्रविरोधी गतिविधि के कारण जनता लगातार 95 चुनाव हरा कर उन्हें सजा दे चुकी है। चुग ने कहा कि जब राहुल गांधी पाकिस्तान की ट्यून पर नागिन डांस करेंगे तो क्या भारत की जनता उन्हें वोट देगी। जब वे घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा निकालेंगे, तो क्या देश उन्हें माफ करेगा। इसलिए आईना को नहीं, राहुल गांधी को चाहिए कि वे अपने पर लगी कालिख को मिटाने का प्रयास करें।

चुग ने कहा कि बिहार की तरह भाजपा बंगाल विधानसभा चुनाव भी जीतेगी। बंगाल में ममता बनर्जी सरकार पर से अपना नैतिक पकड़ खो चुकी हैं। बंगाल में बेटियों पर सबसे ज्यादा घिनौने अत्याचार हो रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *