Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

भाकियू(अराजनैतिक) ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, किसान नेता बने अपराधियों पर कार्रवाई की मांग

ज्ञापन देने जाते किसान संगठन के लोग फोटो के ऊपर जो है
मजिस्ट्रेट को ज्ञापन पढ़कर सुनाते हुए

-किसान संगठनों के नाम पर कुछ लोग कर रहे हैं दलाली और अवैध वसूली

सीतापुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) सीतापुर के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप सिंह ने प्रदेश में सक्रिय कुछ तथाकथित किसान संगठनों में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की सक्रियता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है। यह ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया है। बुधवार दोपहर को कलेक्ट्रेट परिसर में मजिस्ट्रेट को दिए गए

ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश की कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है और जीरो टॉलरेंस नीति के चलते आम जनता स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही है। बावजूद इसके, वर्तमान समय में कुछ कथित किसान संगठनों में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग पदों पर काबिज होकर संगठन की आड़ में अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का आरोप है कि ऐसे तत्व किसानों के नाम पर व्यापारियों से अवैध उगाही, गरीबों की जमीनों पर कब्जा, अव्यवस्था फैलाने तथा थानों पर अनावश्यक धरना-प्रदर्शन कर पुलिस व प्रशासन पर दबाव बनाने जैसे कृत्यों में संलिप्त हैं। इससे न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि वास्तविक किसानों की छवि भी धूमिल हो रही है। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ संगठन युवाओं को भ्रमित कर उन्हें गलत दिशा में ले जा रहे हैं, जिससे समाज में अराजकता और अनुशासनहीनता बढ़ रही है। यह स्थिति किसान आंदोलन की गरिमा और प्रदेश के विकास के लिए घातक है।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ऐसे किसान संगठनों और उनके पदाधिकारियों की पृष्ठभूमि की गहन जांच कराई जाए, आपराधिक इतिहास पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा किसान संगठनों की आड़ में हो रही अवैध गतिविधियों पर सख्त अंकुश लगाया जाए। जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप सिंह ने (Udaipur Kiran) काे बताया किसान संगठनों के नाम पर जनपद सहित प्रदेश में कुछ लोग दलाली कर रहे हैं ।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *