Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय को खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कराया बंद*

बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय को खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कराया बंद*

गोरखपुर, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित उरुवा क्षेत्र में बिना मान्यता के कक्षा एक से इंटर तक चलाए जा रहे श्रीमती शोभा देवी पब्लिक स्कूल धुरियापार में आवश्यक निरीक्षण कर खंड शिक्षा अधिकारी ने पाया कि विद्यालय के पास कोई कागजात नहीं है। ऐसे में खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से विद्यालय को बंद करने का निर्देश जारी किया।

मालूम हो कि उरुवा क्षेत्र में ऐसे ही दर्जनों बिना मान्यता के विद्यालयों का संचालन हो रहा है। क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा लगातार जांच प्रक्रिया जारी है पकड़े जाने एवं उसे बंद करने के बाद तीसरे चौथे दिन पुनः स्कूल का संचालन हो जाता है देखा जाए तो आज खंड शिक्षा अधिकारी ने धुरियापार क्षेत्र में श्रीमती शोभा देवी पब्लिक स्कूल का संचालन कक्षा एक से 12 तक चल रहा था जिसकी जांच पड़ताल करने जब खंड शिक्षा अधिकारी पहुंचे तो विद्यालय प्रबंधन से मान्यता की कॉपी मांगा मान्यता की कॉपी न मिलने एवं फर्जीवाड़ा के तहत विद्यालय का संचालन होने पर तत्काल प्रभाव से विद्यालय बंद करने का निर्देश दिया तथा यह भी कहा कि जब तक मान्यता की कॉपी प्रस्तुत नहीं करते हैं तब तक विद्यालय को किसी भी कीमत पर ना खोले ऐसे में यदि गलती विद्यालय प्रबंधन द्वारा पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई विभाग द्वारा कराई जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *