रांची पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री शिवानी शर्मा, प्रशंसकों ने किया स्वागत

रांची, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बॉलीवुड अभिनेत्री झारखंड की बेटी शिवानी शर्मा शुक्रवार को रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं। इस दौरान प्रशंसकों ने उनका जमकर स्वागत किया। लोग शिवानी के एक झलक पाने के लिए बेताब दिखें। मीडिया से बातचीत के दौरान शिवानी शर्मा ने कहा कि रांची मेरी जन्मभूमि है। यहां आकर जो प्यार मिला है, वो मेरे लिए बहुत खास है। मैं चाहती हूं कि झारखंड की और बेटियां भी अपने सपनों को पूरा करें। शिवानी शर्मा ने नशीली आंखें और साजिश द कांस्पायरेसी जैसे चर्चित फिल्म प्रोजेक्ट के लिए खास तौर पर जानी जाती हैं। इसके अलावे शिवानी शर्मा ने टी-सिरिज और जी म्यूजिक कंपनी जैसे बड़े म्यूज़िक ब्रांड के साथ 50 से अधिक म्यूज़िक वीडियो में काम कर चुकी है। उनके शानदार अभिनय और ग्लैमरस अंदाज़ ने उन्हें देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई है। रांची की रहने वाली शिवानी शर्मा हिंदी, पंजाबी और तेलुगु सिनेमा में काम कर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar



