Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

विभाजित हो जाएंगे 1200 से अधिक मतदाता वाले बूथ : रविंद्र गुप्ता

बैठक में शामिल अधिकारी

रामगढ़, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । चुनाव आयोग ने मतदाताओं को वोट देने के लिए पूरी सुविधा उपलब्ध कराने का ध्यान रखा है। बूथ पर लगने वाली भीड़ को कंट्रोल करने के बजाय उन्हें कम करने का तरीका अपनाया जा रहा है। अब वैसे बूथ चिन्हित किए जा रहे हैं जिस पर 1200 से अधिक मतदाता हैं। वैसे मतदान केंद्र को विभाजित कर नए बूथ का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ रामगढ़ जिले के उपनिर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता ने साझा की। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता ने कई जानकारी दी। भारत निर्वाचन आयोग एवं मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार रेशनलाइजेशन ऑफ पोलिंग स्टेशन के तहत 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों को विभाजित कर एक और नए मतदान केंद्र का निर्माण किया जाना है।

एसआईआर के नियमों पर हुई चर्चा

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ रेशनलाइजेशन ऑफ पोलिंग स्टेशन के तहत कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बैठक के दौरान आगामी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत की गई तैयारियों पर भी चर्चा की गई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपना योगदान सुनिश्चित करने की अपील की गई। बैठक के दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता दिप्ती प्रियंका कुजूर, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *