Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन

व्यापारियों की बैठक में मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक

सीतापुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस लाइन सभागार में शनिवार अपराह्न अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों और आम नागरिकों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने कैंची पुल पर लगे हाइट गेज से जुड़ी समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि हाइट गेज पर रिफ्लेक्टर न होने के कारण कोहरे व अंधेरे में वाहन चालकों को यह दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। पूर्व में इसी स्थान पर टकराव की घटना में एक बच्चे के सिर की 28 हड्डियां टूट चुकी हैं। इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभाग से समन्वय कर रिफ्लेक्टर लगवाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही लखनऊ रोड पर लखीमपुर ओवरब्रिज से मेलरोज होटल के सामने वाहनों के मोड़ के दौरान लगने वाले जाम की समस्या पर भी चर्चा हुई।

बताया गया कि इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) के अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। वहींं मनोज चौक अध्यक्ष रामबाबू श्रीवास्तव ने मनोज चौक क्षेत्र में व्यापारियों के लिए सुलभ शौचालय (कॉम्प्लेक्स) की मांग रखी, जिस पर विचार का आश्वासन दिया गया।

बैठक में महिला प्रकोष्ठ से मोनिका आनंद, कोषाध्यक्ष मनीष मिश्र, कैप्टन मनोज चौक अध्यक्ष रामबाबू श्रीवास्तव, युवा नगर अध्यक्ष सन्नी साहू, अंकुर साहू, नीरज, जुनेद, रेहान सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहें।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *