Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जुमे की नमाज के बाद उपद्रव ,जमकर चले ईट पत्थर

जांच पड़ताल करती पुलिस

फर्रुखाबाद ,19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । थाना कमालगंज क्षेत्र में जुमे की नमाज के बाद दो पक्षों में जम कर ईंट-पत्थर चले। पत्थर लगने से एक महिला घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

मामला थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर का है,जहां के जावेद खां ने तहरीर दी है कि शेखपुर मेला में उनसे अमन,आयन, रेहान,मुल्ला,फजल, फैजान से विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते आज जब वह नमाज पढ़कर लौट रहा था तो उन्हाेंने ईंट -पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इन लोगों के साथ 7-8 लोग अज्ञात थे। इन लोगों के ईट-पत्थर चलाने से गांव की ही जुवैदा बेगम घायल हो गई। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार माैके पर पहुंचे,जहां उन्हें ईंट-पत्थर पड़े मिले। गांव वालों का कहना है कि इन लोगों के बीच बड़ा बवाल हो सकता है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *