Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

फुटबॉल प्रतियोगिता में बुंडू टाइगर टीम ने जीता खिताब

खिलाड़ियों के साथ देवेंद्रनाथ महतो सहित अन्य

रांची, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जन कल्याण युवा विकास क्लब, सोनाहातु की ओर से अगहन संक्रांति के अवसर पर मारांगकिरी चरकुडीह में

एकदिवसीय 42 वीं फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड लोक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि युवाओं को ऑनलाइन गेम की दुनिया से बहार निकलकर खेल के मैदान में उतरकर शारीरिक खेलों की ओर लौटना चाहिए। मैदान में खेलकूद करने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। अनुशासन, टीम वर्क और लक्ष्य प्राप्ति की भावना मजबूत होती है।

मौके पर विशिष्ट अतिथि झारखंड थ्रोबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदांत कौस्तव ने कहा कि पंच परगना क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, उन्हें बस उचित मंच और मार्गदर्शन की जरूरत है।

इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल उत्साह का माहौल रहा। प्रतियोगिता के साथ पारंपरिक मुर्गा लड़ाई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

वहीं फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बुंडू टाइगर टीम ने खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 1,11,111 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि खेल में उपविजेता रही रामनगर एफसी टीम को 81,111 रुपये का पुरस्कार दिया गया। जेएफएफसी टीम और सुरथी स्पोर्टिंग टीम को क्रमशः तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 37,111 रुपये दिया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को चांदी की चेन से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *