Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

सीआईएसएफ के जवानों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, दो दर्जन जवान घायल

सीआईएसएफ के जवानों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, दो दर्जन जवान घायल

पटना, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सारण में बुधवार सुबह सीआईएसएफ के जवानों को ले जा रही बस एक अनियंत्रित ट्रक से टकरा गई। जोरदार टक्कर में 25 से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।हादसा सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय छपरा गांव के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार जवान दिल्ली से सीवान पहुंचे थे और वहां से सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे। दुर्घटना का शिकार हुए बस में कुल 40 जवान सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रसूलपुर व एकमा थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल जवानों को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

एकमा के एडीपीओ राजकुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक घटना के बाद फरार हो गया है। उसकी गिरफ़्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरभित दत्त

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *