Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

श्रद्धालुओ से भरी बस डिवाइडर से टकराई एक की मौत

डिवाइडर से टकराई बस

शाहजहांपुर,03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के कांट थानाक्षेत्र में बुधवार को श्रद्धालुओ से भरी एक बस डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए। वहीं,दूसरी तरफ तिलहर क्षेत्र में नगरीया मोड़ के पास श्रद्धालुओ की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई और छह श्रद्धालु घायल हो गए।

कांट थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्या ने बताया कि बुधवार सुबह ददरौल मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में जनपद लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र के गांव चहलुआ निवासी भगौती प्रसाद (55) की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि चार श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बस में सवार सभी श्रद्धालु लखीमपुर खीरी के रहने वाले थे। जो कि मथुरा में आयोजित बाबा जयगुरुदेव सत्संग में शामिल हो कर वापस घर जा रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है तथा शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। वहीं, क्रैन की सहायता से बस को भी हाइवे से हटवाकर यातायात को सुचारू करा दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भांवरें दीक्षा अरुण ने बताया कि बीती देर रात तिलहर थाना क्षेत्र में नगरीय मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी एक अन्य बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 57 श्रद्धालु सवार थे जो कि सत्संग में शामिल होकर मथुरा से बापस खीरी जा रहे थे। हादसे में जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्र के रहने वाले छह श्रद्धालु घायल हो गए। जबकि कुछ श्रद्धालुओ को मामूली चोटे आई है। घायलों में रेनू, बिट्टू,अंजू,गोल्डी,रघुवीर आदि शामिल है।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओ को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है तथा मामूली रूप से घायल श्रद्धालुओ का प्राथमिकी उपचार कराकर अन्य श्रद्धालुलो के साथ दूसरी बस से उनके गन्तव्य की और रवाना किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / अमित कुमार शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *