Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अन्तिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की बस टैंकर से भिड़ी, आठ घायल

प्रतीकात्मक फोटो

मीरजापुर–सोनभद्र मार्ग पर रात में खड़ा था टैंकर

मीरजापुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के राजगढ़ कर्बला के पास मंगलवार देर रात एक बजे बड़ा हादसा हो गया। मीरजापुर–सोनभद्र मार्ग पर खड़े टैंकर में पीछे से बस टकरा गई, बस में सवार लोग अंतिम संस्कार करके लाेट रहे थे। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया गया, जहां सभी आठ लाेगाें का प्राथमिक उपचार के बाद दो की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया गया।

सोनभद्र जनपद के मझिगवां गांव के एक वृद्ध की सोमवार को मृत्यु हो गई थी। मंगलवार को गांव के लगभग चालीस लोग बस से चुनार गंगा घाट पहुंचे थे, जहां अंतिम संस्कार के बाद सभी रात में वापस घर लौट रहे थे। रात करीब एक बजे जैसे ही बस राजगढ़ कर्बला के पास पहुंची, सड़क पर अंधेरे के बीच खड़े टैंकर को चालक देख नहीं पाया और बस पीछे से टकरा गई।

हादसे में छत्तीसगढ़ रायपुर निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र, सोनभद्र के बेठिगांव निवासी 62 वर्षीय प्रभा शंकर, मझिगवां निवासी 60 वर्षीय गामा विश्वकर्मा, 55 वर्षीय जगदीश, 45 वर्षीय रमेश, 40 वर्षीय विनोद, 60 वर्षीय दयाराम और डोहरी गांव निवासी 58 वर्षीय दशरथ घायल हो गए। उपचार के बाद विनोद और दशरथ की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया गया। पुलिस ने टैंकर और बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *