Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अतिक्रमण को लेकर डीएम से मिले व्यापारी नेता

जिलाधिकारी से मिलते व्यापारी नेता

सीतापुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सीतापुर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को लेकर कशमकश जारी है। शनिवार शाम को अतिक्रमण से जुड़े मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने कई व्यापारियों के साथ जिलाधिकारी से उनके सभाकक्ष में वार्ता की। बैठक में लालबाग से घंटाघर मार्ग के व्यापारियों की समस्याएं प्रमुख रूप से रखी गईं। व्यापारियों ने आशंका जताई कि सड़क से तीन-तीन मीटर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होने पर नगर पालिका द्वारा पूर्व में निर्मित दुकानों का आधा हिस्सा प्रभावित हो जाएगा, जिससे व्यापार ठप होने का खतरा है।

इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों का अहित किए बिना ही विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जैसे लखनऊ में अमीनाबाद और हजरतगंज दोनों विकसित हैं, उसी तरह घंटाघर से लालबाग मार्ग सीतापुर का अमीनाबाद है। उन्होंने सुझाव दिया कि सड़क से एक मीटर, यानी नाली तक की सीमा में ही दुकानें रखी जाएं और इससे अधिक अतिक्रमण चिन्हित कर हटाया जाए। दोबारा अतिक्रमण होने पर व्यापारी संगठन भी विरोध करेगा।

जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि फिलहाल कैप्टन मनोज चौक क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जाएगा, इसके बाद लालबाग-घंटाघर मार्ग पर वार्ता की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों को कभी भी मिलने का भरोसा दिया। बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *