Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रामगढ़ जिले में धनतेरस के मौके पर करोड़ों रुपये का होगा व्यापार

सजा बर्तन का बाजार
बाजार में हो रही दीया की बिक्री

दुकानों में सज गए जेवर, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन, कार और बाइक

रामगढ़, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।

रामगढ़ जिले में इस वर्ष धनतेरस के मौके पर करोड़ों रुपए का व्यापार होने वाला है। दुकानों में जेवर, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, बर्तन, किर और बाइक सज गए हैं। इसके अलावा सजावट की वस्तुएं में भी बाजार में जगमगा रही हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जीएसटी की नई नीति का फायदा भी इस बार ग्राहकों को मिल रहा है। पिछले बार के मुकाबले इस वर्ष लोगों ने भारी संख्या में गाड़ियां बुक की है। सामान का कम हुआ दाम लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। रामगढ़ शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के बाजार में भारी भीड़ अभी से ही शुरू हो गई है। हालांकि सबसे अधिक खरीदारी धनतेरस के मौके पर होगी। सुबह से ही दुकानें खुल जाएंगी और देर रात तक लोग अपनी पसंदीदा वस्तुएं खरीदेंगे।

मध्यम वर्ग को आकर्षित कर रही चमचमाती कार

जीएसटी में किए गए बदलाव के कारण फोर व्हीलर कार में लोगों को बड़ा फायदा नजर आ रहा है। कार का दाम कम हुआ तो मध्यम वर्ग उस चमचमाती कार की ओर आकर्षित हो रहा है। हुंडई, मारुति, टाटा, महिन्द्रा,नेक्सा, रेनॉल्ट, टोयोटा कंपनी में इस बार बड़ी संख्या में बुकिंग की गई है। इतनी भारी संख्या में ग्राहक कार कंपनियों के पास पहुंचे हैं कि कंपनियां धनतेरस के दिन गाड़ी डिलीवरी करने में असमर्थ दिख रही हैं। कंपनियों के प्रतिनिधि लोगों को छठ और उसके बाद का समय अभी से ही देने लगे हैं।

बर्तन का होगा बड़ा व्यापार

धनतेरस के मौके पर सोने चांदी के बाद सबसे ज्यादा खरीदारी बर्तनों की होती है। रामगढ़ जिले में बर्तन का एक बड़ा बाजार भी मौजूद है। यहां अभी से ही पीतल, कांसे और स्टील के बर्तन दुकानों में सज गए हैं। इसके अलावा फर्नीचर के व्यापारियों ने भी धनतेरस को लेकर बड़ी तैयारी की है। अत्याधुनिक तकनीक से बनाए गए पलंग, अलमीरा, डिजाइनर टेबल और सोफा लोगों को बाजार में दिखने लगा है। टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, स्मार्ट टीवी, मोबाइल, आयरन, इंडक्शन चूल्हा, होम थिएटर भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *