Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

मशरक में आग लगने से व्यवसायी को लाखों का नुकसान

आग
आग
आग

सारण, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव में बीती रात्रि आग लगने से भारी तबाही हुई है। एक करकटनुमा दालान में अचानक आग लग जाने से उसमें रखा शादी से संबंधित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित लक्ष्मण राय के अनुसार, इस अग्निकांड में उन्हें लाखों रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना के संबंध में बताया गया कि दालान के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से चिंगारी निकली और देखते ही देखते पूरे दालान को अपनी चपेट में ले लिया। दालान में शादी समारोह में उपयोग होने वाला कीमती सामान दूल्हा रथ, ड्रोन कैमरा, जनरेटर, कंप्यूटर, एलसीडी टीवी और अन्य उपकरण रखे हुए थे जो पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। जिस वक्त आग लगी दालान में रंजीत कुमार नामक युवक सोया हुआ था। आग की लपटें देख रंजीत ने सूझबूझ दिखाई और किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकला। शोर मचाने पर ग्रामीण वहां पहुंचे।

कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि जब तक आग बुझती तब तक कीमती सामान राख के ढेर में तब्दील हो चुका था।

पीड़ित लक्ष्मण राय ने बताया कि उनकी जीविका का मुख्य साधन यही व्यवसाय था। एक झटके में लाखो की संपत्ति जल जाने से उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *