
जिला प्रभारी मंत्री ने गिनाई भजनलाल सरकार की उपलब्धियां
जोधपुर, 11 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . जिला प्रभारी मंत्री एवं शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस के राज में किसानों को रात में बिजली मिलती थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद किसानों को दिन में बिजली मिल रही है. कुछ जिले जो रह गए हैं वहां भी 2027 तक दिन में किसानों को बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी. वे भजनलाल सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरु थे.
उन्होंने दो साल के अंतराल में प्रदेश में किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाएं और दिव्यांग तथा बुजुर्गों के लिए चलाई सरकारी योजनाओं की उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश किया. उन्होंने कहा कि रामसेतु जल परियोजना का काम शुरू हो गया है. इसी प्रकार से Haryana से आवंटित यमुना जल का एमओयू हो गया है. जिसकी डीपीआर बनाने का काम प्रगति पर है. प्रदेश में राइजिंग Rajasthan में 35 लाख करोड़ के एमओयू हुए थे. जिनमें से आठ लाख करोड़ के एमओयू धरातल पर आ गए हैं.
दिलावर ने कहा कि Chief Minister वृक्षारोपण योजना में अभी तक 20 करोड़ पौधे लग चुके हैं. खाद्य सुरक्षा योजना में 32 लाख अपात्र लोगों को हटाया गया. जबकि 65 लाख नए लोगों को जोड़ा गया. किसान सम्मान निधि 76 लाख लोगों को मिल रही है. प्रतिवर्ष 9 हजार रुपए प्रदेश के किसानों को दिए जा रहे हैं. लाडो प्रोत्साहन योजना में डेढ़ लाख रुपए दिए जा रहे हैं. शिक्षा के क्षेत्र में 2 लाख बच्चों को आईटीआई में निशुल्क पढ़ाया जा रहा है.
मातृ वंदन योजना में रुपए 6 हजार किए गए, वहीं दिव्यांग महिलाओं को दस हजार रुपए दिए जा रहे हैं. प्रदेश में 90 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति दे चुकी है. जबकि करीब 2 हजार अनुकम्पा नियुक्तियां भी दी गई. तीन लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है.
मंत्री मदन दिलावर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोधपुर विकास प्राधिकरण के माध्यम से की गई घोषणाओं की सूची पढना शुरू कर दी. कितने काम पूरे हुए हैं, इस पर सही जवाब नहीं दे पाए. कॉन्फ्रेंस में सिर्फ एक विधायक अतुल भंसाली ही मौजूद थे. वह भी जोधपुर के कामों पर एक शब्द नहीं बोले, जबकि जिले में भाजपा के 6 विधायक हैं.
जिला प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश स्तर पर हुए विकास कार्यो के आंकड़ों को बखूबी बताया लेकिन जोधपुर जिले और शहर में हुए विकास के बारे में सवाल जवाब शुरू हुए तो वो सवालों से किनारा करने लगे तथा जेड़ीए, नगर निगम और सरकारी विभागों में घोषित आर्थिक आंकड़ों में विकास दिखाते नजर आए. दिलावर ज्यादातर सवालों के जवाब नजदीक बैठे कलेक्टर गौरव अग्रवाल से पूछ कर ही देते नजर आए. आखिर में मंत्री उखडकर चले गए.
(Udaipur Kiran) / सतीश
