स्टेशन चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

भागलपुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भागलपुर के स्टेशन चौक पर रविवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई की। अचानक सिटी डीएसपी अजय चौधरी, यातायात डीएसपी संजय कुमार, नगर निगम के उप नगर आयुक्त, कई थानों के थाना प्रभारी और अतिरिक्त पुलिस बल के साथ स्टेशन चौक पहुंचे और अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया।
कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाकर बैठे दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। वहीं कई दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से स्टेशन चौक इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन चौक पर लगातार लग रहे जाम और आम लोगों की परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना ही इस अभियान का उद्देश्य है।
प्रशासन ने साफ किया कि आगे भी इसी तरह की औचक कार्रवाई जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती की जाएगी।
—————
(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर



