Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

सीबीएसई का कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम संपन्न, शिक्षण को रोचक बनाने पर रहा जोर

कार्यक्रम में जुटे अतिथि सहित अन्य

रांची, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से रविवार को कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय स्टोरी टेलिंग ऐज़ पेडगॉजी रहा, जिसका उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक और छात्र-केंद्रित बनाना था।

कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) हजारीबाग की प्राचार्या प्रेमलता तथा विद्या विकास पब्लिक स्कूल, रांची के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार चक्रवर्ती उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने शिक्षण में कहानी कहने की विधा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्टोरी टेलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, समझ और रचनात्मक सोच को किस प्रकार विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कक्षा शिक्षण में कहानियों के व्यावहारिक उपयोग से जुड़े कई उपयोगी उदाहरण भी प्रस्तुत किए।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा के कुल 60 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों ने सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

समापन अवसर पर वेन्यू डायरेक्टर एवं विद्यालय के प्राचार्य ललन कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के कौशल संवर्धन के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।————-

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *