
-अब तक Uttarakhand को 2025–26 में केंद्र से मिली 847.49 करोड़ की वित्तीय मदद
देहरादून, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) . केंद्र सरकार ने Uttarakhand राज्य को विशेष पूंजी निवेश सहायता योजना 2025-26 के अंतर्गत 249.56 करोड़ की दूसरी किस्त जारी कर दी है. यह राशि वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की ओर से राज्य सरकार को प्रदान की गई है. इस सहायता से राज्य में विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है. Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि Uttarakhand सरकार केंद्र और राज्य के समन्वय से प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है.
इस संबंध में Chief Minister ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह वित्तीय सहायता Uttarakhand के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, जनोपयोगी विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह सहयोग राज्य के आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
Chief Minister कहा कि प्राप्त धनराशि का उपयोग पूंजीगत परियोजनाओं, जैसे सड़क, पुल, शहरी एवं ग्रामीण अधोसंरचना, पेयजल, ऊर्जा और अन्य विकास कार्यों में पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके.
Chief Minister ने यह भी कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी परियोजनाएं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण हों और उनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी न हो. उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के माध्यम से न केवल प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी प्रोत्साहन मिलेगा.
उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक केंद्र सरकार की ओर से Uttarakhand को कुल 847.49 करोड़ की सहायता ऋण स्वरूप प्रदान की जा चुकी है. इस वित्तीय सहयोग से राज्य में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं को नई गति मिली है, जिससे Uttarakhand के संतुलित, समावेशी और सतत विकास को मजबूती मिलेगी.
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार
